महराजगंज: खुशहालनगर रेलवे स्टेशन पर मिला युवक का शव, सुसाइड नोट में लिखी झकझोर देने वाली बात।*

10
Advertisement

 

 

रिपोर्ट:हेमंत कुमार दुबे।

 

घुघली (महराजगंज): जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत खुशहालनगर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब प्लेटफॉर्म पर एक 32 वर्षीय युवक अचेत अवस्था में पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं।जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक युवक को अचेत पड़ा देख हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान श्याम कुमार (32 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय गणेश, निवासी वार्ड नंबर 9, घुघली के रूप में हुई है। घटना के समय वह लाल रंग की शर्ट पहने हुए ट्रैक के पास पड़ा था।आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर अजय कुमार राय ने बताया कि ट्रेन संख्या 55095 के गार्ड शीतल प्रसाद ने सबसे पहले युवक को रेलवे ट्रैक पर मुंह के बल लेटा हुआ देखा था। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे ट्रैक से हटाकर प्लेटफॉर्म पर लिटाया और तत्काल विभाग को सूचित किया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने तक युवक की सांसें थम चुकी थीं।पुलिस को मृतक की तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक भावुक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में युवक ने लिखा कि:

> “मैं अपने जीवन से हार चुका हूं और अपनी मौत के लिए स्वयं जिम्मेदार हूं। मेरी मौत के लिए मेरे परिवार का कोई भी सदस्य जिम्मेदार नहीं है।”

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement