*घटना का संक्षिप्त विवरण*- वादिनी मुकदमा श्रीमती ललिता देवी पत्नी मनोज कुमार चौहान निवासी ग्राम जोगीवीर पठानडीह थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर द्वारा थाना कोतवाली उतरौला पर एक लिखित तहरीर दिया गया कि विपक्षीगण द्वारा आवेदिका के पति मनोज कुमार चौहान को भद्दी भद्दी गालियाँ देते हुए जान से मार देने की नियत से धारदार चाकू से मार कर घायल कर दिये जिसके संबंध में थाना कोतवाली उतरौला पर दिनांक 10.03.2026 को मु0अ0स0 34/2026 धारा 109(1)/118(1)/115(2)/352 बीएनएस धारा बढोत्तरी 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम 1- राजू पुत्र घूरे निवासी जोगीवीर पठानडीह थाना को0 उतरौला जनपद बलरामपुर 2- घूरे पुत्र नागेश्वर निवासी जोगीवीर पठानडीह थाना को0 उतरौला जनपद बलरामपुर पंजीकृत किया गया ।
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा उक्त घटना के अभियुक्तों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* व *क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री अवधेश सिंह राज के नेतृत्व
आज दिनांक 12.03.2026 को नामित अभियुक्तगण 1- राजू पुत्र घूरे निवासी जोगीवीर पठानडीह थाना को0 उतरौला जनपद बलरामपुर 2- घूरे पुत्र नागेश्वर निवासी जोगीवीर पठानडीह थाना को0 उतरौला जनपद बलरामपुर को ग्राम चुंगी नाका के आगे सड़क किनारे से गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त राजू की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया गया एवं गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
1- राजू पुत्र घूरे निवासी जोगीवीर पठानडीह थाना को0 उतरौला जनपद बलरामपुर
2- घूरे पुत्र नागेश्वर निवासी जोगीवीर पठानडीह थाना को0 उतरौला जनपद बलरामपुर
*गिरफ्तार करने वाली टीमः*-
1. उ0नि0 श्री हीरालाल
2. कां0 धर्मेन्द्र यादव
3. कां0 विद्याराम
4. कां0 अमित कुमार
5. कां0 रामरतन चौहान



































