श्रीमान मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल,श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा द्वारा जिलाधिकारी बलरामपुर व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के साथ सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवी मंदिर तुलसीपुर में लगने वाले चैत्र नवरात्रि मेला परिसर का किया गया भौतिक निरीक्षण*

5
Advertisement

 

 

*श्रीमान मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल श्री शशि भूषण लाल सुशील,श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा श्री अमित पाठक द्वारा जिलाधिकारी बलरामपुर श्री विपिन कुमार जैन व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के साथ *आदि शक्ति मां पाटेश्वरी देवी मंदिर तुलसीपुर* में चैत्र नवरात्रि में लगने वाले मेले में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मेला परिसर का किया गया भौतिक निरीक्षण।

निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा मन्दिर मेला परिसर मे स्थापित *मेला कंट्रोल रूम, CCTV कंट्रोल रूम, पुलिस सहायता केंद्र, चिकित्सा शिविर, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था व तीर्थ स्थल, मन्दिर गौशाला, बैरियर एवं पार्किंग व्यवस्था* आदि का भ्रमण कर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु संबंधित को दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश।

 

इस दौरान *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

 

Advertisement