*घटना का संक्षिप्त विवरण –*
वादी निवासी ग्राम कठेर थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर (हाल पता – ग्राम महुआधनी थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर) द्वारा थाना को0 उतरौला पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचित किया कि अभियुक्त सादिक द्वारा मेरी नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाना व दुष्कर्म कारित करना, जिसके आधार पर थाना कोतवाली उतरौला पर मु0अ0सं0 0018/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम सादिक (पुत्र अज्ञात) पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 65(1) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के निर्देशन में, *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राघवेन्द्र सिंह* के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री अवधेश कुमार राज के कुशल नेतृत्व में-
दिनांक 13.02.2026 को उ0नि0 श्री हीरालाल मय हमराह कां0 पंकज भारती व म0कां0 रागिनी पाल द्वारा संबंधित मुकदमे की पीड़िता को आरोपी के साथ बरामद किया गया। पीड़िता के बयान के उपरांत मुकदमे में धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त सादिक रजा पुत्र स्व0 मो0 सलीम निवासी पाला-पाली थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर को थाना परिसर से विधिक रूप से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –*
1. सादिक रजा पुत्र स्व0 मो0 सलीम निवासी ग्राम पाला-पाली थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1. उ0नि0 श्री हीरालाल
2. कां0 पंकज भारती
3. म0कां0 रागिनी पाल






























