गड्ढे से लड़खड़ाकर बाइक गिरी, ट्रक ने कुचला:बस्ती में सड़क हादसे में युवक की मौत, गाड़ी छोड़कर आरोपी चालक फरार

12
Advertisement

बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र स्थित मनौरी चौराहे पर शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई। यह हादसा सड़क पर बने गड्ढे के कारण हुआ, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और पीछे से आ रहे ट्रक ने युवक को कुचल दिया।


मृतक की पहचान ग्राम खुटाहना निवासी आकाश (25) पुत्र गणपत के रूप में हुई है। आकाश शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे किसी काम से बाइक से जा रहा था। मनौरी चौराहे के पास सड़क पर बने गड्ढे में उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा।

इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने पर वाल्टरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है और उसके चालक की तलाश जारी है।

इस हादसे के बाद चौराहे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। मृतक आकाश अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। इस घटना से उसके परिवार में शोक का माहौल है।

यहां भी पढ़े:  ब्राजील के स्कूल में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार, उधर ढाका के मदरसे में धमाका
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here