बस्ती‌: खेत में बने कुएं में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,मचा हड़कंप

6
Advertisement

बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के नरियांव गांव में शुक्रवार को हड़कंप मच गया। गांव स्थित एक पुराने कुएं में 25 वर्षीय युवक का शव उतराता मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने तत्काल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



➡कुएं में युवक का शव मिलने से सनसनी
➡हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका
➡थाने पर दर्ज थी युवक की गुमशुदगी
➡मुंडेरवा थाना क्षेत्र के नारियाव का मामला

यहां भी पढ़े:  विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अर्न्तगत मतदाता सूची का किया गया आलेख्य प्रकाशन-जिला निर्वाचन अधिकारी*

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान पकड़ी धौरहरा निवासी प्रमोद कुमार (25) के रूप में हुई है। प्रमोद बीते 9 फरवरी से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।

शुक्रवार को कुएं में शव मिलने की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप यादव ने बताया कि जिस कुएं में शव मिला है, उसके समीप ही एक देशी शराब का ठेका स्थित है।

प्रथम दृष्टया यह मामला डूबने से हुई मृत्यु का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि प्रमोद कुछ दिन पहले ही मुंबई से अपने घर लौटा था।

यहां भी पढ़े:  *शांति भंग में 05 व्यक्ति गिरफ्तार*
Advertisement