रिपोर्ट हेमंत कुमार दुबे
देवरिया:
में रसोई गैस आपूर्ति को लेकर फैली भ्रांतियों के बीच जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने संबंधित गैस एजेंसियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि कल शनिवार से जिले में गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी पूर्ण रूप से बहाल की जाएगी, इस दौरान कोई भी व्यक्ति हाकर या गैस से लदे टेम्पू के साथ लूट या अभद्रता किया तो सख्त कार्यवाई होंगी।

*ऑनलाइन या मिस्डकॉल से करे बुकिंग*
डीएम ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि गैस की बुकिंग ऑनलाइन या मिस्ड कॉल के माध्यम से करें। साथ ही स्पष्ट किया कि OTP/DAC न होने पर भी उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जाएगी।
*कालाबाजारी करने वालो पर होगी सख्त कार्यवाही*
उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए उपभोक्ता 05568-469715 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।


































