पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही साथ ही महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम के सम्बन्ध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम व क्षेत्राधिकारी इकौना श्री भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोनवा श्री विसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व मे थाना सोनवा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 250/2025 धारा 137(2) , 87,65(1) बीएनएस, 3/4 पाक्सो एक्ट, 3/5 उ0प्र0 विधि विरूद्ध धर्म संप्रवर्तन प्रतिषेध अधि0 2021, व 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट थाना सोनवा में वांछित/नामजद अभियुक्त समीर अहमद पुत्र गुलाम सैय्यद निवासी ग्राम सतरही थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती को चौगोई नहर मोड़ बहदग्राम सोनवा के पास से गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाई पूर्ण कर नियमानुसार मा0 न्यायालय भिनगा रवाना किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
जनपद श्रावस्ती के थाना सोनवा क्षेत्र में दिनांक 24 दिसंबर 2025 को ग्राम सतरही निवासी वादी की 13 वर्षीय पुत्री को गाँव के ही निवासी समीर पुत्र गुलाम सैय्यद द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में पीड़ित पिता ने दिनांक 25 दिसंबर 2025 को थाना सोनवा पर तहरीर दी। इस पर तत्काल मु0अ0सं0 250/2025 धारा 137(2) BNS के अन्तर्गत पंजीकृत किया गया था।
विवेचना, साक्ष्य संकलन व बयानात से मुकदमा उपरोक्त में 87,65(1) बीएनएस, 3/4 पाक्सो एक्ट, 3/5 उ0प्र0 विधि विरूद्ध धर्म संप्रवर्तन प्रतिषेध अधि0 2021, व 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट की बढोत्तरी की गयी ।
पीड़िता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*
समीर अहमद पुत्र गुलाम सैय्यद निवासी ग्राम सतरही थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती
*गिरफ्तारी का स्थान*
चौगोई नहर मोड़ बहदग्राम सोनवा के पास थाना सोनवा श्रावस्ती
*गिरफ्तारी टीम*
1.थानाध्यक्ष श्री विसुनदेव पाण्डेय थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती।
2.उ0नि0 श्री विवेक राठौर
3.का0 हरिशंकर वर्मा





























