अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा पुलिस कार्यालय में पीआरवी कर्मियों को रिस्पांस टाइम को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश।*

13
Advertisement

* *अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय* द्वारा पीआरवी कर्मियों को संबोधित करते हुए निम्नलिखित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए।
1. सभी पीआरवी कार्मिक सतर्क एवं सजग रहकर ड्यूटी का निर्वहन करें।
2. रात्रि के समय हूटर एवं फ्लैशर लाइट्स का उचित एवं आवश्यकता अनुसार प्रयोग किया जाए।
3. प्रत्येक घटना/इवेंट पर एसओपी (Standard Operating Procedure) के अनुसार पूर्ण रूप से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
4. किसी भी सूचना प्राप्त होते ही न्यूनतम रिस्पॉन्स टाइम में घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जाए।
5. कॉलर (शिकायतकर्ता या संबंधित व्यक्ति) से सद्भावपूर्ण एवं सौम्य व्यवहार किया जाए, ताकि जनता का पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे।
6. महत्वपूर्ण घटनाओं की सूचना तत्काल उच्चाधिकारीगण को दी जाए।
ये निर्देश जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने तथा पुलिस की छवि को जन-समर्थित बनाने के उद्देश्य से दिए गए हैं। दिए गए दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन कर जनसुरक्षा एवं शांति बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
इस दौरान प्रभारी 112 श्री सन्तोष कुमार मिश्र व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement