यातायात सुगम बनाने हेतु अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध चला अभियान, सड़क किनारे लगे अवैध ठेला, रेहड़ी, दुकानों एवं खड़े वाहनों को हटवाया गया*

3
Advertisement

 

 

 

 

पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में जनपद में आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 13.02.2026 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में *थाना कोतवाली भिनगा पुलिस द्वारा सेमरी बाजार में पैदल गश्त करते हुए सड़क किनारे लगे अवैध ठेला, रेहड़ी, दुकानों एवं खड़े वाहनों को हटवाया गया* तथा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग भी की गई।

यहां भी पढ़े:  मेक्सिको में निजी विमान लैंडिंग के दौरान छत से टकराया, 7 लोगों की मौत

 

अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

 

पुलिस द्वारा दुकानदारों एवं आमजन से अपील की गई कि वे यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखें।

 

यहां भी पढ़े:  कोलंबिया में हुआ विमान हादसा, सांसद सहित 15 लोगों की मौत, पहाड़ी इलाके में मिला मलबा

यह कार्रवाई जनहित में की गई, जिससे लोगों को आवागमन में होने वाली असुविधा को दूर किया जा सके और यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।

 

Advertisement