जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन के दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओं को सुना। इस दौरान कई फरियादियों द्वारा भूमि कब्जा, परिवारिक विवाद जैसी अन्य 08 शिकायतें प्राप्त हुई। जिस
पर जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन द्वारा त्वरित और प्रभावी समाधान के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और संतुष्टिपरक ढंग से किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।






























