जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षा-2026 के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न*

2
Advertisement

 

*जिलाधिकारी ने जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षकों को दिये कड़े निर्देश, ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही*

*नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न करायें परीक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारी व कर्मचारी-जिलाधिकारी*

*गठित टीम परीक्षा केन्द्रों का रात्रि भ्रमण करते हुए स्ट्रांगरूम का करेंगी निरीक्षण-जिलाधिकारी*

*परीक्षा केन्द्र के पास भीड़ एकत्र न होने पाए, इसका रखा जाए ध्यान-अपर पुलिस अधीक्षक*

श्रावस्ती, 13 फरवरी, 2026। सू0वि0। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0, प्रयागराज द्वारा आयोजित आगामी बोर्ड परीक्षा को जिले में नकलविहीन एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में जोनल, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ गुरूवार को सायंकाल कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0, प्रयागराज द्वारा आगामी 18 फरवरी, 2026 से परीक्षा प्रारम्भ हो रही है। जिसके लिए जनपद में कुल 41 परीक्षा केन्द्रों को प्रस्तावित किया गया है। उन्होने बताया कि परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु 05 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 41 स्टेटिक मजिस्टेªट की तैनाती की गई है, जो अपने अपने सेक्टरों के अर्न्तगत परीक्षा केन्द्रो पर परीक्षा अवधि के समय भ्रमणशील रहकर नकल विहीन एंव शान्तिपूर्ण वातावरण में परीक्षा सम्पन्न करायेगें। इसके अलावा सभी उप जिलाधिकारियों को अपने अपने सबडिविजन के ओवरआल इन्चार्ज बनाया गया है। जो जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में परीक्षा के दौरान भ्रमणशील रहकर नकल विहीन एवं शान्तिपूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न करायेगें।

जिलाधिकारी ने सभी जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षकों को कड़े निर्देश दिये है कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार बोर्ड परीक्षा को सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न करायेंगे। उन्होने कहा कि परिषदीय परीक्षाओं में जिन व्यक्तियों की ड्यूटी केन्द्र व्यवस्थापक/वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई जायेगी, ऐसे व्यक्ति केन्द्र व्यवस्थापक/वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षण कार्य हेतु सौंपे गये दायित्व का निर्वहन करने में आना-कानी करने वाले या जान-बूझकर अनुपस्थित होने वाले ऐसे व्यक्तियों को जनहित में ड्यूटी से अनुपस्थित माना जायेगा तथा उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। बोर्ड परीक्षाओं में प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक नियुक्त होंगे। परीक्षा केन्द्र पर नियुक्त कक्ष निरीक्षकों से उनके परिचय पत्र, आधार कार्ड के साथ कक्ष निरीक्षण कार्य कराते हुए नकलविहीन परीक्षाएं सम्पादित कराना केन्द्र व्यवस्थापक का दायित्व होगा। प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य, शिक्षक अथवा कर्मचारी, जिन्हें उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन तथा मूल्यांकन केन्द्र से सम्बन्धित परिषद् अथवा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा कोई दायित्व/कार्य सौंपा जायेगा। जिसमें उत्तर पुस्तिकाओं के बण्डलों को लाने, ले जाने तथा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य भी सम्मिलित है, उनकी सेवा का अंग माना जायेगा। उक्त कर्तव्यों के निर्वहन में असमर्थता व्यक्त करने अथवा जान-बूझकर अनुपस्थित रहने पर कर्तव्यों की अवहेलना मानी जायेगी और ऐसे व्यक्तियों को जनहित में ड्यूटी से अनुपस्थित माना जायेगा तथा उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

यहां भी पढ़े:  जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनीं शिकायतें, सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण के दिये निर्देश*

जिलाधिकारी ने बताया है कि वर्ष-2026 की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षाओं हेतु जनपद में हाईस्कूल के 13443 व इण्टरमीडिएट के 9832 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इस प्रकार जनपद में कुल 23275 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। जिलाधिकारी ने नामित जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटो को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने परीक्षा केन्द्र पर अवश्य भ्रमण कर लेगें तथा स्टैटिक मजिस्ट्रेट प्रत्येक दिन परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होकर अपने सम्मुख प्रश्नपत्रों के पैकेट खुलवायेगे, प्रश्नपत्रों के अलमारी की एक चाभी स्टैटिक मजिस्ट्रेटस् के पास रहेगी तथा परीक्षा के उपरान्त उत्तर पुस्तिकाओं को शील्ड कराकर संकलन केन्द्र पर पहुँचायेगें। नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु उत्तरदायी होगें। प्रत्येक दिन परीक्षा समाप्ति के बाद रिर्पाेट कन्ट्रोल रूम/जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध करायेगें। साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक गठित टीम परीक्षा केन्द्रों का रात्रि भ्रमण करते हुए परीक्षा केन्द्रों के स्ट्रांगरूम का निरीक्षण करेंगी। जो यह सुनिश्चित करेंगी कि कोई भी अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी से नदारद न हो। यदि कोई भी व्यक्ति अनुपास्थित पाया जाता है तो उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को करेंगे। जिससे उनके विरूद्ध कार्यवाही की जा सके।

यहां भी पढ़े:  गड़रियन पुरवा में मतदाता जागरूकता अभियान के छठे दिन ली गई जागरूक मतदान की शपथ*

जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया है कि बोर्ड परीक्षा प्रारम्भ होने से पहले ही सभी तैयारियां पूर्ण करा ली जाएं, ताकि शान्तिपूर्ण एवं व्यवस्थापूर्ण ढंग से बोर्ड परीक्षा सम्पन्न करायी जा सके। उन्होने बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए सभी सम्बन्धित सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया है कि परीक्षा के दौरान ईमानदारी से सौंपे गये दायित्वो का पालन कर नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराये। परीक्षा केन्द्रों पर छात्र/छात्राओं को कोई दिक्कत न होने पाए, इसके लिए मानक के अनुरूप सीटिंग व्यवस्था, लाइट, पेयजल, शौंचालय, सी0सी0टी0वी0, सहित अन्य आधार भूत सुविधाएं तथा अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए। परीक्षा केन्द्र के आस-पास 100 मीटर की परिधि में और आवश्यकता पड़ने पर उसके बाहर भी भी निषेधाज्ञा लागू की जाए। परीक्षा केन्द्र से न्यूनतम 01 किमी की परिधि में फोटो कॉपियर एवं स्कैनर मशीन का संचालन परीक्षा अवधि में पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए। परीक्षा केन्द्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग प्रतिबंधित कर दिया जाए। परीक्षा केन्द्रों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार के शस्त्र आदि लेकर जाने की अनुमति न दी जाए। उन्होने कहा कि इंटरमीडिएट एजुकेशन एक्ट की धारा 14-क(1)(2) के अन्तर्गत परिषद के परीक्षा केन्द्रों पर निरीक्षण एवं व्यवस्थापन कार्य करने वाले अध्यापकों एवं केन्द्र अधीक्षकों को लोक सेवक माना जाता है। उन्होने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि यदि इन कर्मियों पर प्रहार आदि की दुर्घटना के मामलों में संज्ञेय अपराध होता है तो सम्बन्धित व्यक्तियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाए।

यहां भी पढ़े:  आज तक किसी भी विदेशी ताकत का गुलाम नहीं बना भूटान

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संवेदनशील/अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों की सघन जॉच करें, इसके लिए सशस्त्र पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था कर दी गई है। उन्होने कहा कि जिन पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी जिन परीक्षा केन्द्रों पर लगायी गई है, वे अपने तैनाती स्थल पर ससमय उपस्थित रहकर परीक्षा को सकुशल सम्पन्न करायेंगे। परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र के पास भीड़ एकत्र न होने पाए, इसका ध्यान रखा जाए। परीक्षा अवधि में परीक्षा व्यवस्था से जुड़े व्यक्तियों के अतिरिक्त बाह्य व्यक्तियों का परीक्षा केन्द्र में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, उपजिलाधिकारी भिनगा आशीष भारद्वाज, उपजिलाधिकारी इकौना पीयूष जायसवाल, उपजिलाधिकारी जमुनहा एस0के0 राय, जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Advertisement