कमांडेंट 62वीं वाहिनी, एसएसबी भिनगा के दिशा-निर्देशन में ‘बी’ समवाय ककरदरी के कार्यक्षेत्र अंतर्गत ग्राम ककरदरी में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में डॉ. कल्पना महादेव पाटील सहायक कमान्डेंट(चिकित्साधिकारी) द्वारा ककरदारी गॉव के कुल 84 ग्रामीणों को परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
चिकित्सा शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप परीक्षण, सर्दी-जुकाम, बुखार, त्वचा रोग, शारीरिक कमजोरी एवं अन्य सामान्य बीमारियों का उपचार किया गया। साथ ही ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने 62वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित इस जन कल्याणकारी पहल की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।






























