रुधौली: पिरैला गरीब में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, समाजसेवी मनोज चौधरी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

2
Advertisement

रिपोर्ट – सुशील शर्मा
जिला ब्यूरो चीफ़ बस्ती
रुधौली, बस्ती। विधानसभा क्षेत्र 309 रुधौली के अंतर्गत ग्राम पिरैला गरीब में आयोजित क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों के बीच पहुँचकर उन्होंने उनका परिचय प्राप्त किया और फीता काटकर खेल का शुभारंभ कराया।

खिलाड़ियों के जोश ने जीता दिल
मैदान पर उतरते ही खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन मैच के दौरान खिलाड़ियों के चेहरे पर जीत का जज्बा और खेल के प्रति समर्पण देख मुख्य अतिथि गदगद हो उठे। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मनोज कुमार चौधरी ने कहा:

“खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि यह हमें अनुशासन और टीम भावना भी सिखाता है। मैदान पर खिलाड़ियों का यह जोश और जज्बा देखकर मन अत्यंत प्रसन्न है।”

यहां भी पढ़े:  मिशन शक्ति 5.0 के तहत बहू–बेटी सम्मेलन, महिलाओं को अधिकार और सुरक्षा की दी गई जानकारी
Advertisement