DM-SP ने परखा परीक्षा केंद्रों का हाल, नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासन मुस्तैद।*

10

रिपोर्ट:हेमंत कुमार दुबे।

महराजगंज।जनपद में पुलिस उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली कड़ी सुरक्षा और चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने स्वयं मोर्चा संभाला। अधिकारियों ने शिवजपत सिंह जनता इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने न केवल कंट्रोल रूम और सीसीटीवी निगरानी प्रणाली को परखा, बल्कि अभ्यर्थियों के लिए पेयजल व बैठने की सुविधाओं का भी गहन परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता अक्षम्य होगी। उन्होंने कहा, “भर्ती परीक्षा की पवित्रता बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों की इस सक्रियता से अभ्यर्थियों में सुरक्षा का भाव दिखा और उन्होंने व्यवस्थाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया।

Advertisement