*न्यायमूर्ति विवेक वर्मा ने रुद्राक्ष रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।*
रिपोर्ट:हेमंत कुमार दुबे।

महराजगंज। आज जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का गरिमामय शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विवेक वर्मा ने फीता काटकर दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर उन्होंने न केवल न्यायिक सुलभता की बात की, बल्कि न्यायालय परिसर में ‘रुद्राक्ष’ का पौधा रोपकर न्याय और प्रकृति के संगम का एक अनूठा उदाहरण भी पेश किया।न्यायमूर्ति ने लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एक विशेष जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो गांव-गांव जाकर आमजन को त्वरित और निस्तारित न्याय के प्रति जागरूक करेगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और जिला न्यायाधीश सहित अधिवक्ता संघ के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।




































