बेटी को घूरने का विरोध करने पर श्रावस्ती में परिवार पर हमला, बाइक को भी मारी टक्कर

2
Advertisement



रिपोर्ट – प्रवीण कुमार मिश्रा
जिला ब्यूरो चीफ़ श्रावस्ती
श्रावस्ती। नवीन माडर्न श्रावस्ती क्षेत्र के विजयीपुरवा गांव में बेटी को घूर कर देखने का विरोध करने पर माता-पिता और नाबालिक बेटी की पिटाई कर आरोपितों ने घायल कर दिया। शिकायत लेकर बाइक से थाने की ओर जाते समय रास्ते में आरोपितों ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों पक्षों ने तहरीर थाने में दी है।

ग्राम पंचायत खरगौरा बस्ती के विजयीपुरवा निवासी भजनलाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वे सड़क किनारे घर बना कर परिवार समेत रहते हैं। शनिवार को नाबालिक बेटी व पत्नी दरवाजे पर बैठी थीं । इसी दौरान पहुंचे दो आरोपित बेटी को घूरने लगे।

इसका विरोध करते हुए उन्हे डांटा तो आरोपित गाली देने लगे। इसका विरोध किया तो भजनलाल तथा उनकी बेटी और पत्नी पर हमला बोल दिया। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट व गाली गालौज का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

यहां भी पढ़े:  इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक…….बेटे कासिम ने वीजा नहीं देने का लगाया आरोप
Advertisement