रिपोर्ट: हेमंत कुमार दुबे।
सोनौली/महराजगंज:जनपद में गैस सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है।रविवार को नौतनवा एसडीएम नवीन कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ सोनौली स्थित ‘आदित्य शंकर गैस गोदाम’ पर औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई से इलाके के जमाखोरों और बिचौलियों में हड़कंप मच गया है।एसडीएम ने मौके पर पहुँचकर वितरण प्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया और स्टॉक रजिस्टर के साथ-साथ उपभोक्ताओं को दिए जा रहे सिलेंडरों के मिलान की गहन जांच की। जांच के दौरान गैस एजेंसी के प्रबंधकों को सख्त हिदायत दी गई कि वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसडीएम नवीन कुमार का कड़ा संदेश
> “गैस की किल्लत को लेकर फैलाई जा रही अफवाहें निराधार हैं। एजेंसी पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। यदि कोई भी व्यक्ति गैस की जमाखोरी या ऊंचे दामों पर बिक्री (कालाबाजारी) करते पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”







































