*एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने हेतु टोलीवार कराई गई ड्रिल*

आज दिनांक 16.01.2026 को *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के निर्देशन में *क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ. जितेंद्र कुमार* द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन बलरामपुर में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया। *आगामी गणतंत्र दिवस-2026* के दृष्टिगत परेड में एकरूपता एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु पुलिसकर्मियों को टोलीवार ड्रिल कराई गई।

निरीक्षण के दौरान परेड में उपस्थित यूपी-112 के वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरण, फर्स्ट-एड बॉक्स एवं अन्य आवश्यक उपकरणों की जांच की गई। साथ ही यूपी-112 के सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी के दौरान रिस्पॉन्स टाइम को और अधिक प्रभावी बनाए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन का भ्रमण किया गया। इस दौरान पुलिस लाइन परिसर, स्टोर रूम, क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैंटीन, परिवहन शाखा, आदर्श आरक्षी बैरक, आवासीय परिसर तथा पुलिस भोजनालय का निरीक्षण किया गया। भोजन की गुणवत्ता एवं मेस की साफ-सफाई की जांच की गई तथा आरक्षी बैरकों एवं पुलिस लाइन आवास के आसपास स्वच्छता बनाए रखने हेतु विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
तत्पश्चात पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए क्वार्टर गार्ड की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में गार्ड कमांडर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही उपस्थित कर्मचारियों से उनके रहने-खाने, ड्यूटी एवं अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।



























