सिसवा में ‘पोस्टर पॉलिटिक्स’ का अजब खेल: बिना चुनाव ही बदल गए ब्लॉक प्रमुख!*

9
Advertisement

 

 

 

 

महराजगंज के सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन को लेकर सिसवा विधानसभा क्षेत्र में उत्साह तो है, लेकिन सड़कों के किनारे लगे बैनर-पोस्टर अब चर्चा और विवाद का केंद्र बन गए हैं। राजनीति के धुरंधरों के बीच खुद को बड़ा दिखाने की होड़ में संवैधानिक पदों की गरिमा और जमीनी हकीकत को ही ताक पर रख दिया गया है।

*प्रमुख कोई और, पोस्टर पर नाम किसी और का!*

यहां भी पढ़े:  पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा आमजन की समस्याओं/शिकायतों की जनसुनवाई* *त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

सबसे अधिक चर्चा धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू भैया की हो रही है। उनके समर्थकों द्वारा लगाए गए पोस्टरों में उन्हें ‘ब्लॉक प्रमुख सिसवा बाजार’ दर्शाया गया है। हैरानी की बात यह है कि वर्तमान में सिसवा के निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख कोदई प्रसाद हैं। रातों-रात पोस्टर के जरिए इस ‘तख्तापलट’ ने जनता के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि क्या अब जनप्रतिनिधियों का चुनाव जनता नहीं, बल्कि पोस्टर छपवाने वाले करेंगे?

यहां भी पढ़े:  एपस्टीन फाइल्स में अमेरिकी राष्ट्रपति को लेकर किया दावा, इजराइल के दबाव में थे ट्रंप

 

 

*डिजिटल युग का चमत्कारी तख्तापलट!*

> “सिसवा में लोकतंत्र का एक नया मॉडल देखने को मिला है। यहाँ ब्लॉक प्रमुख बनने के लिए अब चुनाव लड़ने या वोट पाने की जरूरत नहीं है, बस एक बढ़िया ग्राफिक्स डिजाइनर और एक फ्लेक्स प्रिंटिंग वाली दुकान चाहिए। कोदई प्रसाद जी बेचारे घर पर चाय पी रहे होंगे और बाहर सड़कों पर धीरू भैया ‘प्रमुख’ बन भी गए! इसे कहते हैं— ‘शपथ बाद में, पोस्टर पहले’।

यहां भी पढ़े:  सीएचसी चरदा मे हुआ उम्मीद परामर्श केंद्र का शुभारंभ*
Advertisement