महराजगंज: सिसवा ब्लॉक के चिउटहा स्थित आरसी सेंट्रल एकेडमी का वार्षिकोत्सव आज विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच आयोजित किया गया। इस दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों पर खूब तालियां बजीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिसवा नगरपालिका की चेयरमैन शकुंतला जायसवाल के प्रतिनिधि हर्ष जायसवाल रहे। उन्होंने मां सरस्वती के दीप सम्मुख पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
विद्यालय की छात्रा आराध्या , विद्या और अंबिका द्वारा गणेश वंदना, सरस्वती वंदना और स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य एसडी गिरी और आचार्य राजाराम शास्त्री ने किया। कार्यक्रम के दौरान दिव्या गिरी, अनन्या गुप्ता, प्रिंस, वारिस, शिवनंदन, खुशी और दिव्या गुप्ता आदि ने हास्य रिकॉर्डिंग, सास बहू की बकझक नाटक, देशभक्ति नाटक ऑपरेशन सिंदूर, रिकॉर्डिंग डांस, हास्य कॉमेडी और हास्य नाटक आदि की मनोहारी प्रस्तुति दी। इस पर खूब तालियां बजीं। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर अभिमन्यु चौरसिया, अभिषेक श्रीवास्तव, अध्यापिका विजयलक्ष्मी शर्मा, संजू यादव, रीतु गुप्ता, जानकी गौड़, सपना सिंह, लक्ष्मण यादव, रुपेश कुशवाहा, विष्णु दयाल गिरी, बेचन गिरी आदि उपस्थित रहे।
——————




