*जनपद के 26 लाभार्थियों को प्रथम किस्त का हुआ हस्तानान्तरण*
*मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत एवं जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को प्रदान किया स्वीकृति पत्र*
श्रावस्ती, 16 मार्च, 2026। सू0वि0। आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत प्रदेश के 90,000 लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रथम किस्त के रूप में रू0 900 करोड़ की अनुदान राशि अंतरित की गई। उक्त कार्यक्रम के तहत जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्र एवं जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें जनपद के 26 लाभार्थियों को प्रति लाभार्थी 1,00,000 प्रथम किस्त की धनराशि सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तगत की गई। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद में नगर पालिका परिषद भिनगा एवं नगर पंचायत इकौना में किया गया। इस दौरान मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत एवं जिलाधिकारी ने भी लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को भी देखा व सुना गया।
इस अवसर पर मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत शहरी गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को शहरी क्षेत्रों में घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। जिसका सीधा लाभ पात्र लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से मिल रहा है।
जिलाधिकारी ने पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित जो भी योजनाएं है, उन्हें पात्रता के आधार पर जनपद के हर अंतिम व्यक्ति तक योजना पहुंचाई जा रही है। जिससे कि पात्र व्यक्ति सरकारी की प्रत्येक योजना से लाभान्वित हो सके और अपना जीवन सुखमय व्यतीत कर सकें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा, गुरूवचन सिंह, सुनील तिवारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा डा0 अनीता शुक्ला सहित नगर पालिका परिषद भिनगा/नगर पंचायत इकौना एवं डूडा विभाग के अन्य अधिकारी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थीगण भी उपस्थित रहे।
Home देश-दुनिया *मा0 मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के लाभार्थियों को भेजी प्रथम...



































