नाबालिक का अपहरण करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, नाबालिक सकुशल बरामद*

6
Advertisement

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के निर्देशन में, जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* के मार्गदर्शन में तथा *क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राघवेन्द्र सिंह* के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज श्री अविरल शुक्ल के नेतृत्व में-

यहां भी पढ़े:  पर्ल हार्बर की याद ताजा: फ्रांस की न्यूक्लियर पनडुब्बियों पर ड्रोन का संकट

आज दिनांक 17.01.2026 को थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में पंजीकृत मु0अ0सं0 03/2026, धारा 137(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) से संबंधित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। उ0नि0 अशोक कुमार मय हमराह टीम कांस्टेबल सन्तोष कुमार एवं महिला कांस्टेबल कोमल रस्तोगी द्वारा फक्कड़दास चौराहा, उतरौला, जनपद बलरामपुर से अभियुक्त रितेश वर्मा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से अपहृत नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद किया गया।

यहां भी पढ़े:  ट्रंप को सीधी चुनौती: ‘हिम्मत है तो मुझे पकड़ो’, कोलंबियाई राष्ट्रपति के इस बयान से अमेरिका में मचा हड़कंप

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय, बलरामपुर के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु रवाना किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
रितेश वर्मा पुत्र सुरेश वर्म
निवासी ग्राम शिवदयालपुर कोल्हुई बिनौहनी थाना श्रीदत्तगंज
जनपद बलरामपुर।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 अशोक कुमार
2. का0 सन्तोष कुमार
3. म0का0 कोमल रस्तोगी

यहां भी पढ़े:  मोदी-पुतिन की दोस्ती से चिढ़े ट्रंप, भारत पर लगा सकते हैं एक और टैरिफ, दिए संकेत
Advertisement