बोर्ड परीक्षाएं छात्रों के भविष्य से जुड़ी हैं, किसी भी स्तर कि लापरवाही क्षम्य नहीं-जिलाधिकारी*
श्रावस्ती, 16 फरवरी, 2026। सू0वि0। आगामी बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने राजकीय जिला पुस्तकालय में बने कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्हेाने जनपद के 41 परीक्षा केंद्रों से जुड़े डीवीआर और सीसीटीवी कैमरों के संचालन की गहन समीक्षा की गई। सभी केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे ऑनलाइन सक्रिय पाए गए। उन्होने कंट्रोल रूम प्रभारी ने कक्षाओं में कैमरों की स्पष्ट दृश्यता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि गतिविधियों पर प्रभावी नजर रखी जा सके।
जिलाधिकारी ने तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने का निर्देश दिया। उन्होने स्पष्ट किया कि बोर्ड परीक्षाएं छात्रों के भविष्य से जुड़ी हैं, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता शांतिपूर्ण, नकलमुक्त और निष्पक्ष परीक्षा कराना है। इसके लिए तकनीकी निगरानी के साथ-साथ सतर्कता भी आवश्यक है। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षा व्यवस्थापूर्ण ढंग से सफल हो सके।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।






























