जिलाधिकारी ने मिलेट्स की खेती हेतु किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना*

4
Advertisement

मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में मिलेट्स की खेती, प्रसंस्करण, विपणन एवं उपभोग को प्रोत्साहित करने हेतु जनपद में प्रचार वाहन के माध्यम से मिलेटस पर आधारित आडियो-विडियो का प्रदर्शन कृषकों के मध्य किया जायेगा। जिसके तहत आज प्रचार वाहन को जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, प्रभागीय वनाधिकारी धनराज मीणा एवं उप कृषि निदेशक सुरेन्द्र चन्द्र चौधरी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया गया है। प्रचार वाहन मिलेट्स पर आधारित डक्यूमेन्टरी के माध्यम से कृषकों के मध्य प्रचार-प्रसार करेगी। प्रचार वाहन भिनगा तहसील परिसर, सिसवा ग्राम पंचायत विकास खण्ड हरिहरपुर रानी, विकास खण्ड परिसर इकौना एवं तहसील परिसर आदि स्थलों पर प्रचार प्रसार किया जायेगा।

यहां भी पढ़े:  स्कूल से लौट रहे 5 साल के बच्चे को, अमेरिकी इमिग्रेशन एजेंटों ने हिरासत में लिया, बवाल

इस अवसर पर कृषि विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement