श्रावस्ती में विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव:5 दिन पहले पति गया था मुंबई, घर में अकेली थी महिला

11
Advertisement

श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के मुलायम पुरवा गांव में सोमवार को एक विवाहिता का शव उसके ससुराल में फंदे से लटकता मिला। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान रुकसार (20) के रूप में हुई है।



सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। क्षेत्राधिकारी सतीश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

यहां भी पढ़े:  कोर्ट के आदेश पर भी लेखपाल ने मांगी रिश्वत, ऑडियो साक्ष्य मिलने पर एसडीएम ने किया निलंबित।*

जानकारी के अनुसार, रुकसार की शादी दो वर्ष पूर्व मुलायम पुरवा निवासी 28 वर्षीय नफीस से हुई थी। नफीस मुंबई में मजदूरी करते हैं और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे। रुकसार की एक साल की बेटी भी है। बताया जा रहा है कि नफीस पांच दिन पहले ही मुंबई के लिए रवाना हुए थे। रुकसार घर में अकेली रहती थी, जबकि उनके ससुर कुछ दूरी पर दूसरे मकान में छोटे बेटे के साथ रहते हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर घटना पति-पत्नी के बीच फोन पर हुई कहासुनी से जुड़ी हो सकती है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी तक आत्महत्या के पीछे कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

यहां भी पढ़े:  अतिक्रमण मुक्त सड़कें, सुगम यातायात: थाना इकौना पुलिस की पहल, अतिक्रमण करने वालों को हिदायत

नफीस के पांचों भाई भी मुंबई में मजदूरी करते हैं। परिवार के पास लगभग छह बीघा खेती की जमीन है। रुकसार का मायका पड़ोसी जनपद बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव में है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Advertisement