*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा थाना को0देहात का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना मालखाना, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र व अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, दंगा नियन्त्रण उपकरणों का भी निरीक्षण किया गया व कार्यालय के समस्त अभिलेखों को निरंतर अद्यतन करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।

तत्पश्चात महोदय द्वारा आरक्षी बैरक तथा थाना आवास , मेस आदि की साफ सफाई एवं स्वच्छता हेतु विशेष ध्यान देने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
इस दौरान प्रभारी निरी0 थाना को0देहात ,वाचक पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।






























