रूधौली में हनुमानगंज-विशुनपुरवा मार्ग जर्जर:मरम्मत के बाद भी गड्ढों में तब्दील, यात्रियों को परेशान होने की समस्या हो रही है

5
Advertisement

बस्ती रुधौली क्षेत्र में हनुमानगंज-विशुनपुरवा मार्ग की हालत बेहद जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं और गिट्टियां उखड़ गई हैं, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

यह मार्ग हनुमानगंज से विशुनपुर होते हुए बस्ती और रुधौली सहित अन्य स्थानों को जोड़ता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, और कई बार लोग चोटिल भी हो जाते हैं। बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी खराब हो जाती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ समय पहले ही इस सड़क की मरम्मत की गई थी। हालांकि, मरम्मत कार्य गुणवत्ताहीन होने के कारण सड़क जल्द ही फिर से गड्ढों में तब्दील हो गई, जिससे लोगों में आक्रोश है।

इस संबंध में, सरदार सेना के संरक्षक सुरेंद्र चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष को शिकायत दी है। उन्होंने सड़क को बनवाने की मांग की है

इस मार्ग से प्रतिदिन गुजरने वाले यात्रियों में सड़क की बदहाली को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है। वे जल्द से जल्द सड़क की उचित मरम्मत की मांग कर रहे हैं।

Advertisement