*पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर श्रीमती चारु निगम के निर्देशन में आज दि0-17.02.2026 को थाना एएचटी (Anti Human Trafficking Unit) जनपद सुलतानपुर, श्रम विभाग तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर सघन निरीक्षण एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया।*

अभियान के दौरान होटल, ढाबा, कार्यशाला, दुकानों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच कर बाल श्रमिकों एवं बंधुआ मजदूरी से संबंधित मामलों की गहन पड़ताल की गई। संयुक्त टीम द्वारा प्रतिष्ठान संचालकों को बाल श्रम एवं बंधुआ मजदूरी निषेध से संबंधित विधिक प्रावधानों की जानकारी देते हुए कड़ी चेतावनी दी गई कि ऐसे मामलों में पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में कार्य कर रहे बच्चों/किशोरों के संबंध में आवश्यक पूछताछ की गई तथा आवश्यकतानुसार विधिक कार्यवाही प्रारंभ की गई। साथ ही बच्चों के अधिकारों के संरक्षण एवं पुनर्वास के संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
*जनपद पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा स्पष्ट किया गया कि बाल श्रम एवं मानव तस्करी के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।*
*संयुक्त टीम का नाम-*
1. निरी0 शशि प्रकाश यादव, प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटी जनपद सुलतानपुर
2. श्री वीरेन्द्र प्रताप वर्मा जिला प्रोबेशन अधिकारी जनपद सुलतानपुर
3. श्रीमती जूही सिंह श्रम विभाग जनपद सुलतानपुर
4. उ0नि0 धनबीर सिंह, एसजेपीयू जनपद सुलतानपुर
5. म0आ0 सुमन थाना एएचटी जनपद सुलतानपुर
6. आ0 प्रदीप कुमार एसजेपीयू जनपद सुलतानपुर






























