औचक निरीक्षण थाना शिवगढ पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम द्वारा थाना शिवगढ़ का औचक निरीक्षण कर महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय

3
Advertisement

 

 

 

अभिलेख,साइबर हेल्प डेस्क, मेस,थाना परिसर,हवालात, रिसेप्शन रूम का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश, साथ ही निर्माणाधीन शिवगढ़ थाना का भ्रमण किया गया ।*

महिला हेल्प डेस्क पर पीड़िता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण व फीडबैक की समीक्षा की गई। एसपी महोदया ने ‘मिशन शक्ति’ के तहत महिलाओं को जागरूक करने और उनकी शिकायतों पर निष्पक्ष व प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए।

यहां भी पढ़े:  ट्रंप की धमकी! अगर चीन से व्यापार समझौता किया तो 100 फीसदी टैरिफ लगा दूंगा

 

टॉप-10 अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर्स की निगरानी और माफियाओं (शराब,खनन,भू-माफिया आदि) के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्यवाही की समीक्षा की गई।

 

अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर का अवलोकन किया गया तथा परिसर में खड़े लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

 

पुलिस मेस में भोजन की गुणवत्ता व साफ-सफाई को परखा गया और मेस प्रबन्धक से पुलिस कर्मियों को उच्च कोटि का पौष्टिक आहार उपलब्ध करायें जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

यहां भी पढ़े:  जनपद सुलतानपुर* *सराहनीय कार्य थाना बल्दीराय*

 

थाने में आने वाले आगंतुकों हेतु स्वच्छ वातावरण, पेयजल व प्रसाधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा परिसर में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाने हेतु क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।

 

 

Advertisement