सराहनीय कार्य-जनपद सुलतानपुर पुलिस श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय द्वारा चलाये जा रहे “Operation Conviction” अभियान के अन्तर्गत सुलतानपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप चोरी के आरोपी हरिकेश पुत्र रामकरन नि0 हनुमानगंज बाजार थाना को0 देहात जनपद सुलतानपुर को सजा सुनायी गयी

4
Advertisement

 

 

 

 

 

 

 

 

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय मे चल रहे अभियोगों में मानीटरिंग सेल द्वारा प्रभावी पैरवी कर “Operation Conviction” अभियान के अन्तर्गत माननीय ACJM-4 जनपद सुलतानपुर द्वारा हरिकेश पुत्र रामकरन नि0 हनुमानगंज बाजार थाना को0 देहात जनपद सुलतानपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 40/2024 धारा 380/411 भा0द0वि0 के अभियुक्त को दिनांक 16.02.2026 को 2 वर्ष का साधारण कारावास तथा 1500 रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

प्रश्नगत अभियोग में वादी मुकदमा की तहरीरी सूचना के आधार पर अभियोग दिनांक 06.03.2024 समय 20¬:27 बजे थाना बल्दीराय पर पंजीकृत हुआ जिसमें अभि0 हरिकेश द्वारा वादी मुकदमा की दुकान से चोरी कर लेने के सम्बन्ध में विवेचक उ0नि0 श्री विजय कुमार गुप्ता द्वारा विवेचना की गयी, विवेचना से साक्ष्य के क्रम में अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र संख्याः ए-01 दिनांक 16.07.2024 को माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया ।

Advertisement