सोनहा पुलिस ने 4 वारंटियों को किया गिरफ्तार:विभिन्न मामलों में वांछित थे, न्यायालय भेजा गया

15
Advertisement

बस्ती जिले की सोनहा पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।


पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीयशवीर सिंह के निर्देश पर जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में सोनहा पुलिस टीम ने इन वारंटियों को पकड़ा।

गिरफ्तार किए गए वारंटियों में रत्नेश कुमार चौधरी (48 वर्ष), पुत्र मुक्तिनाथ चौधरी, निवासी जाता, थाना सोनहा शामिल हैं। वह माननीय न्यायालय प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बस्ती से संबंधित वाद संख्या 18/2022 में वांछित थे। दूसरे वारंटी रामलगन (40 वर्ष), पुत्र बुद्धराम, निवासी कोठिला, थाना सोनहा हैं, जो माननीय न्यायालय एसीजेएम तृतीय कोर्ट बस्ती से संबंधित मुकदमा संख्या 6269/20 में वांछित थे।

तीसरे वारंटी सोनू गौंड (42 वर्ष), पुत्र मंगल गौंड, निवासी चौकवा, थाना सोनहा हैं, जिनके खिलाफ माननीय न्यायालय एसीजेएम द्वितीय कोर्ट बस्ती से संबंधित मुकदमा संख्या 1744/16 में वारंट जारी था। चौथे वारंटी बबलू (35 वर्ष), पुत्र संतबली, निवासी मंडफ, थाना सोनहा हैं, जो माननीय न्यायालय एसीजे (एसडी)/एसीजेएम प्रथम कोर्ट बस्ती से संबंधित मुकदमा संख्या 829/18 धारा 60 एक्साइज एक्ट में वांछित थे।

पुलिस के अनुसार, इन सभी वारंटियों के खिलाफ माननीय न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष महेश सिंह के साथ उपनिरीक्षक सत्यपाल चौधरी, उपनिरीक्षक राधेश्याम वर्मा, उपनिरीक्षक जयप्रकाश तिवारी, कांस्टेबल देवेंद्र यादव, कांस्टेबल अजय कुमार, कांस्टेबल अभिजीत सिंह और कांस्टेबल केशव यादव शामिल थे।।

यहां भी पढ़े:  जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत विषेस बूथ दिवस अवसर पर कई बूथों का किया निरीक्षण

Advertisement