अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मल्हीपुर व थाना हरदत्त नगर गिरन्ट का किया गया अर्दली रूम

0
4

लंबित विवेचनाओं, महिला, साइबर अपराधों एवं मिशन शक्ति अभियानों की गहन समीक्षा

श्रावस्ती ।अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम द्वारा भिनगा सर्किल के थाना मल्हीपुर व थाना हरदत्त नगर गिरन्ट में थाना प्रभारी एवं विवेचकगण के साथ अर्दली रूम आयोजित किया गया। अर्दली रूम के दौरान लंबित विवेचनाओं एवं प्राप्त प्रार्थना-पत्रों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित विवेचकगण को निर्देशित किया गया कि समस्त मामलों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे न्याय प्रक्रिया को गति मिले एवं आमजन को समयबद्ध न्याय प्राप्त हो सके। विशेष रूप से महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा करते हुए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण से जुड़े प्रकरणों में त्वरित व प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिन अभियोगों में अपहृत/अपहृता की बरामदगी शेष है, उनमें तत्काल प्रभाव से बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त गैंगेस्टर अधिनियम एवं गुण्डा अधिनियम के प्रकरणों, धारा 14(1) गैंगेस्टर अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही तथा *पोर्टल पर प्राप्त साइबर फ्रॉड शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की समीक्षा की गई। साथ ही मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए। ऑनलाइन प्राप्त प्रार्थना-पत्रों की स्थिति, ऑपरेशन क्लीन एवं ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत संचालित अभियानों की समीक्षा करते हुए पुरस्कार घोषित अपराधियों, वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों*की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही थाना स्थानीय पुलिस बल के साथ कस्बा मल्हीपुर में पैदल गस्त कर आम जन मानस को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा थाना प्रभारी एवं विवेचकगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन 2