श्रावस्ती। खेल निदेशालय लखनऊ, उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार स्पोर्ट्स स्टेडियम, श्रावस्ती में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन जिला पूर्ति अधिकारी दीपक वार्ष्णेय द्वारा सम्पन्न हुआ। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर कार्यक्रम का समापन किया गया। साथ ही विशिष्ट अतिथि में जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप त्रिपाठी एवं पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी कृष्ण स्वरूप मिश्रा जी भी उपस्थित रहे।
जिला क्रीड़ाधिकारी शिवकुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बालक वर्ग में कबड्डी फाइनल में खेलो इंडिया श्रावस्ती और जयप्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय सिरसिया के मध्य हुआ जिसमें खेलो इंडिया की टीम 21-14 से विजेता घोषित हुई। वही बालिका वर्ग में एटीएस भैयापुरवा बनाम उच्च प्राथमिक विद्यालय पटना के मध्य हुआ, जिसमें एटीएम भैयापुरवा की टीम ने 17-5 से विजेता हुई। फुटबॉल बालक वर्ग में फाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम ए एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम बी के मध्य हुआ जिसमें में स्पोर्ट्स स्टेडियम ए 5-3 से विजेता हुई। बास्केटबॉल फाइनल बालक वर्ग में स्पोर्ट स्टेडियम श्रावस्ती एवं राजकीय आश्रम पद्धति सिरसिया के मध्य हुआ जिसमें सपोर्ट स्टेडियम श्रावस्ती की टीम 30-22 से विजेता हुई। वहीं बालिका वर्ग बास्केटबॉल में राजकीय आश्रम पद्धति भयपूर्वा स्पोर्ट स्टेडियम भिनगा श्रावस्ती के मध्य हुआ जिसमें राजकीय आश्रम पद्धति भैयापुरवा विजई हुई। बैडमिंटन बालक वर्ग में प्रथम स्थान आदित्य यादव द्वितीय स्थान प्रियांशु पाठक ने हासिल किया। वही बालिका वर्ग में प्रथम स्थान आरती एवं द्वितीय स्थान पूजा ने प्राप्त किया। वॉलीबॉल बालिका वर्ग फाइनल में राजकीय आश्रम पद्धति बनाम टंडवा महंत के मध्य हुआ जिसमें राजकीय आश्रम पद्धति भैयापुरवा 25-18 से विजई हुई। वही बालक वर्ग फाइनल में राजकीय आश्रम पद्धति सिरसिया एवं टंडवा महंत इकौना के मध्य हुआ जिसमें टंडवा महंत इकौना 25-22 से विजई हुई। एथलेटिक्स बालक वर्ग में 100 मीटर में प्रथम स्थान अरविंद गोस्वामी द्वितीय स्थान किशनलाल एवं तृतीय स्थान प्रवेश कुमार रहे।
अंत में जिला क्रीड़ाधिकारी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक एवं तकनीकी सहयोगी के रूप में खो-खो प्रशिक्षक जगेसर सैनी, फुटबॉल प्रशिक्षक मोहम्मद मुस्लिम, व्यायाम प्रशिक्षक कन्हैया प्रजापति, व्यायाम शिक्षिका अनुष्का प्रजापति, कनिष्ठ सहायक विकास कुमार गिरी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।



























