*महिला अपराधों पर पूर्ण एवं प्रभावी अंकुश लगाए जाने तथा समस्त प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए*

जनपद बलरामपुर में पोक्सो एक्ट एवं महिला सम्बन्धी अपराधों की प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के निर्देशन में, *अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय* द्वारा पोक्सो एक्ट तथा महिला सम्बन्धी लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। इस क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों के विवेचकगणों के साथ एक समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी के दौरान विवेचकगणों को महिला एवं बालिकाओं से सम्बन्धित अपराधों के प्रभावी निराकरण हेतु निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से निर्देशित किया गया-
• जीरो एफआईआर एवं ई-एफआईआर व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन
• महिला एवं बाल संरक्षण से सम्बन्धित विधिक प्रावधानों का सख्ती से पालन
• साइबर अपराधों की रोकथाम, डिजिटल साक्ष्यों का सुदृढ़ संकलन एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर विशेष सतर्कता
• पीड़ित-केंद्रित न्याय प्रणाली को प्राथमिकता देते हुए त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील न्याय सुनिश्चित करना
• नये आपराधिक कानूनों के सामाजिक अनुप्रयोग एवं उनके प्रभावों की स्पष्ट एवं व्यावहारिक समझ

इस समीक्षा अभियान का मुख्य उद्देश्य पोक्सो एक्ट एवं महिला सम्बन्धी अपराधों की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करते हुए नये आपराधिक कानूनों के अनुरूप समस्त प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण कराना है, ताकि समाज में नये कानूनों के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ हो सके।






























