अपर पुलिस महानिदेशक, महोदय गोरखपुर जोन द्वारा पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के साथ पुलिस लाइन जनपद बलरामपुर में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित*

5
Advertisement

 

 

 

पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष, बलरामपुर में *अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन श्री मुथा अशोक जैन महोदय* द्वारा *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के साथ जनपद बलरामपुर के उच्चाधिकारीगण एवं समस्त थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा अभियोजन की गुणवत्ता एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करना रहा।

 

बैठक के दौरान जनपद में घटित प्रमुख अपराधों, उनके अनावरण, लंबित विवेचनाओं, अभियोजन की प्रगति तथा अपराध नियंत्रण हेतु किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत समीक्षा की गई। आगामी त्यौहारों होली, रमजान, महाशिवरात्रि एवं चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था, फ्लैग मार्च, पीस कमेटी बैठकों के आयोजन तथा संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों की सतत निगरानी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यहां भी पढ़े:  बहुत देर होने से पहले अपने पैरों पर खुद यहां से चले जाओ!

 

महोदय द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम, पंजीकृत अभियोगों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, सीसीटीएनएस के माध्यम से चिन्हित अपराधियों की प्रभावी निगरानी तथा गो-तस्करी से संबंधित मामलों में साक्ष्य संकलन की गुणवत्ता बढ़ाने पर बल दिया गया। ऑपरेशन शील्ड के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने, बीट पुलिसिंग प्रणाली को सुदृढ़ करने, लंबित पार्ट-I विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों एवं अपहरण के मामलों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

 

बैठक में हत्या जैसे जघन्य अपराधों की रोकथाम हेतु सक्रिय पुलिसिंग, अंतर्जनपदीय एवं अंतरधार्मिक प्रकरणों की गंभीरता से जांच, महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों में संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने तथा आईजीआरएस प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। महत्वपूर्ण अपराधों में विगत दो वर्षों की तुलनात्मक समीक्षा करते हुए अपराध प्रवृत्तियों का विश्लेषण किया गया तथा सुधारात्मक रणनीतियों पर चर्चा की गई।

यहां भी पढ़े:  आप सबको ध्रुवनारायण पटेल की ओर से 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं जय हिंद #RepublicDay #HappyRepublicDay

 

*“कॉन्टेक्ट टू अरेस्ट”* अभियान के अंतर्गत वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने, नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग एवं समन्वित कार्रवाई करने तथा खुफिया तंत्र को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए।

 

*महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण हेतु सक्रिय पुलिसिंग, जनसंवाद, संवेदनशील स्थानों की निगरानी तथा खुफिया तंत्र को मजबूत रखें, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करें।*

यहां भी पढ़े:  रूस-तुर्की की मीटिंग में जबरन घुसे पाक पीएम शहबाज? पुतिन चौंके, पर किया नजरअंदाज

 

इस दौरान *क्षेत्राधिकारी ललिया श्री डी0के0 श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राघवेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार* व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Advertisement