मनरेगा कार्यों में मनमानी पर गिरी गाज, रोजगार सेवक को बीडीओ ने थमाया ‘कारण बताओ’ नोटिस।*

98
Advertisement

 

 

रिपोर्ट:हेमंत कुमार दुबे।

 

मिठौरा (महराजगंज): विकास खंड मिठौरा के अंतर्गत ग्राम सभा मुजहना बुजुर्ग और सिंदुरिया में मनरेगा कार्यों में बरती जा रही अनियमितताओं को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। खंड विकास अधिकारी (BDO) राहुल सागर ने शासनादेशों और एनएमएमएस (NMMS) पोर्टल से जुड़े नियमों की अनदेखी करने पर रोजगार सेवक शैलेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

यहां भी पढ़े:  एक रात में कई घरों एवं गुमटी में चोरी लाखों का सामान ले गये चोर पुलिस जांच में जुटी।

ग्राम सभा मुजहना बुजुर्ग में नागेंद्र तिवारी के खेत से बेलास के खेत होते हुए मिश्रा जी के खेत तक मिट्टी का कार्य चल रहा था। वहीं, ग्राम सभा सिंदुरिया में करमुल्लाह के घर से उदयभान के खेत तक चक मार्ग पर कार्य कराया जा रहा था। आरोप है कि इन कार्यों के दौरान रोजगार सेवक शैलेश कुमार द्वारा एनएमएमएस (मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम) से संबंधित सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाई गईं। बीडीओ राहुल सागर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया है कि सरकारी नियमों के उल्लंघन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नोटिस में रोजगार सेवक को दो दिन के भीतर साक्ष्यों के साथ अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कठोर विभागीय कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।

Advertisement