जिलाधिकारी ने जनता इण्टर कालेज पहुंचकर चल रही बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण कर लिया जायजा

5
Advertisement

 

परीक्षा को नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराएं स्टेटिक/सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकगण-जिलाधिकारी*

श्रावस्ती, 18 फरवरी, 2026। सू0वि0। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0, प्रयागराज द्वारा सम्पन्न करायी जा रही हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा-2026 को सकुशल, नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने विकास खण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत स्थित परीक्षा केन्द्र जनता इण्टर कालेज पटना खरगौरा में पहुंचकर औचक निरीक्षण कर चल रही परीक्षा का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्ष में जाकर गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के संचालन का भी निरीक्षण किया तथा नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया। वहीं अपने-अपने क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेटो को भी परीक्षा के दौरान निरन्तर भ्रमणशील रहकर शान्तिपूर्ण एवं व्यवस्था पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया है।

यहां भी पढ़े:  सराहनीय कार्य-जनपद सुलतानपुर पुलिस श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय द्वारा चलाये जा रहे “Operation Conviction” अभियान के अन्तर्गत सुलतानपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप चोरी के आरोपी हरिकेश पुत्र रामकरन नि0 हनुमानगंज बाजार थाना को0 देहात जनपद सुलतानपुर को सजा सुनायी गयी

जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्र का जायजा लेने के दौरान कहा कि जिले में प्रत्येक दशा में नकलविहीन परीक्षा करायी जायेगी, यदि इसमें किसी भी व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश करते पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी तथा जिन परीक्षा केन्द्रों पर नकल कराते पाया गया तो सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों को ब्लैक लिस्टेट किया जायेगा। उन्होंने सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट/केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया है कि परीक्षा केन्द्रों के अन्दर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है, इसका पूर्णयतः ध्यान रखा जाए। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रो के आस पास स्थित कम्प्यूटर, फोटो कापी की दुकानें भी बन्द रखी जाएं, इसका पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए।

यहां भी पढ़े:  मा0 सदस्या ने जनपद को बाल विवाह मुक्त कराए जाने हेतु ’’बाल विवाह मुक्त भारत’’ जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना*

जिलाधिकारी ने वहीं पर उपस्थित प्रधानाचार्य, केन्द्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि वे डबल लॉक की सुरक्षा मानक अनुरूप सुनिश्चित कराएं तथा यह देखें की प्रश्न पत्र हरहाल में सुरक्षित रहें। उन्होने केन्द्र व्यवस्थापकों एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक दशा में स्वयं की उपस्थिति में ही डबल लॉक से प्रश्नपत्र निकलवाएं तथा उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा दिये गये निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करायें। इस कार्य में यदि किसी भी केन्द्र व्यवस्थापक या सह केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा लापरवाही बरतने की शिकायत मिली तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

यहां भी पढ़े:  जिलाधिकारी ने नववर्ष के प्रथम दिन जनता दर्शन में सुनी लोगों की जनसमस्याएं, जाना उनका कुशलक्षेम

इस अवसर पर सम्बन्धित सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापकगण उपस्थित रहे।

Advertisement