*सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से देखी सभी विद्यालयों की व्यवस्था*
*शांतिपूर्ण, नकलमुक्त और निष्पक्ष परीक्षा कराना ही प्रशासन की प्राथमिकता-जिलाधिकारी*
श्रावस्ती, 18 फरवरी, 2026। सू0वि0। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0, प्रयागराज द्वारा आज से प्रारम्भ हुई बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने प्रातःकाल ही राजकीय जिला पुस्तकालय पहुंचकर बोर्ड परीक्षा की निगरानी हेतु बनाये कंट्रोलरूम का औचक निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होने जनपद के 41 परीक्षा केंद्रों से जुड़े डीवीआर और सीसीटीवी कैमरों के संचालन की गहन समीक्षा की गई। सभी केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे ऑनलाइन सक्रिय पाए गए। उन्होने कंट्रोल रूम प्रभारी को कक्षाओं में कैमरों की स्पष्ट दृश्यता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि गतिविधियों पर प्रभावी नजर रखी जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल उसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दें।
जिलाधिकारी ने तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोलरूम को 24 घंटे सक्रिय रखने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता शांतिपूर्ण, नकलमुक्त और निष्पक्ष परीक्षा कराना है। इसके लिए तकनीकी निगरानी के साथ-साथ सतर्कता भी आवश्यक है। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षा व्यवस्थापूर्ण ढंग से सफल हो सके।
इस अवसर पर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।






























