महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, मुस्लिमों के लिए निर्धारित 5% आरक्षण किया खत्म

1
Advertisement

महाराष्ट्र सरकार ने रमजान के मौके पर एक प्रशासनिक आदेश जारी करके मुसलमानों के लिए साल 2014 में लागू किए गए आरक्षण को पूरी तरह से खत्म कर दिया है.

रमजान के महीने में मुस्लिम समाज के लिए 2 बड़ी खबर है. इसमें से एक अच्छी और दूसरी बुरी खबर है. गुड न्यूज ये है कि तेलंगाना की सरकार ने सभी सरकारी मुस्लिम कर्मचारियों को रमजान का तोहफा दिया है. रमजान के महीने में तेलंगाना के सरकारी दफ्तरों में मुस्लिम कर्मचारियों की छुट्टी 1 घंटे पहले ही हो जाएगी यानी एक घंटे कम काम करना होगा. वहीं बैड न्यूज महाराष्ट्र से है जहां फडणवीस सरकार ने रमजान से पहले मुस्लिम समुदाय को दिए गए 5% आरक्षण को औपचारिक रूप से खत्म कर दिया है.

यहां भी पढ़े:  जनपद बलरामपुर में विशेष किशोर पुलिस ईकाई (एस0जे0पी0यू0) एंव एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग (ए0एच0टी0) की मासिक समन्वय गोष्ठी एंव कार्यशाला सम्पन्न*

राज्य सरकार द्वारा मंगलवार को जारी एक नए शासनादेश के माध्यम से 2014 के उस अध्यादेश और उससे संबंधित सभी प्रशासनिक आदेशों को निष्प्रभावी घोषित कर दिया गया है, जिसके तहत ‘विशेष पिछड़ा प्रवर्ग-ए’ (एसबीसी-ए) श्रेणी में मुस्लिम आरक्षण का प्रविधान किया गया था।

Advertisement