*पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा *साइबर अपराधों की रोकथाम* हेतु दिए गए आदेशों और निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्री आलोक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक श्री महिमा नाथ उपाध्याय व साइबर सेल थाना हरदत्तनगर गिरन्ट पुलिस टीम के प्रयास से शिकायतकर्ता *विजय कुमार* नि0 रजपूतिया थाना हरदत्तनगर गिरन्ट के बैंक खाते से UPI के जरिये ₹17000/- ठगे गये साइबर सेल थाना हरदत्तनगर गिरन्ट जनपद श्रावस्ती द्वारा कार्यवाही करते हुये *संपूर्ण धनराशि 17000/- रुपये* वापस कराया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
आवेदक विजय कुमार नि0 रजपूतिया थाना हरदत्तनगर गिरन्ट द्वारा दिनांक 22.12.2025 को एनसीआरपी पोर्टल(www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत संख्या 23112250210766 दर्ज कराया गया था। जिसमें आवेदक उपरोक्त से फ्रॉडस्टर द्वारा UPI के माध्यम से कुल 17000 /- रूपये ठग लिया गया था।
*विवरण पुलिस टीमः-*
1.प्र0नि0 श्री महिमानाथ उपाध्याय थाना हरदत्तनगर गिरन्ट
2.उ0 नि0 आलोक चन्द्रा प्रभारी साइबर सेल थाना हरदत्तनगर गिरन्ट
3.का0 रविंद्र यादव





























