मिशन शक्ति फेज–5.0 : तृतीय रविवार को जनपद श्रावस्ती में “बहू-बेटी सम्मेलन” — 10 स्थानों पर लगभग 1200 बहू-बेटियों तक पहुँचा सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण का सशक्त संदेश*

15

अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में तथा *पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में जनपद श्रावस्ती में बहू-बेटियों की सुरक्षा, सम्मान एवं संरक्षण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से *मिशन शक्ति फेज–5.0* अभियान के अंतर्गत आज दिनांक *18.01.2026 (तृतीय रविवार)* को “बहू-बेटी सम्मेलन” का सफल आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम *अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, जनपद श्रावस्ती श्री मुकेश चंद्र उत्तम* के पर्यवेक्षण में जनपद के *10 विभिन्न स्थानों* पर आयोजित किया गया, जहाँ *लगभग 1200 बहू-बेटियों* को एक मंच से जोड़ते हुए उन्हें महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों, उनके अधिकारों, उपलब्ध सहायता संसाधनों, सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आत्मनिर्भरता के विषय में जागरूक किया गया।

तृतीय रविवार को यह सम्मेलन *महिला थाना क्षेत्र भभरापुर, थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र जौगढ़, थाना सिरसिया क्षेत्र ताल बाघौड़ा, थाना मल्हीपुर क्षेत्र बेलभरिया, थाना हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र लम्बुइया चौराहा देवरनिया, थाना गिलौला क्षेत्र सिसवारा, थाना सोनवा क्षेत्र भारीगांव, थाना इकौना क्षेत्र अकबरपुर तथा थाना नवीन मॉडर्न क्षेत्र नरपुतपुर* में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया, जहाँ बहू-बेटियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

सम्मेलनों के दौरान बहू-बेटियों को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन से जुड़ी योजनाओं एवं सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई तथा किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने हेतु *1090, 181, 1930, 112, 108, 1098, 102 एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076* के प्रभावी उपयोग के संबंध में अवगत कराया गया।

मिशन शक्ति टीमों एवं महिला बीट अधिकारियों द्वारा बहू-बेटियों को निर्भीक होकर अपनी समस्याएं साझा करने, कानून एवं पुलिस प्रशासन पर विश्वास बनाए रखने तथा सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन के लिए निरंतर जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया गया।

*जनपद श्रावस्ती पुलिस मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से प्रत्येक बहू-बेटी तक सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण का संदेश पहुँचाने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।*

Advertisement