जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत विशेष बूथ दिवस अवसर पर कई बूथों का किया निरीक्षण* *👉ई0आर0ओ0, ए0ई0आर0ओ0, बी0एल0ओ0 से संवाद कर दिये आवश्यक निर्देश*

0
9

*विधानसभा वार शु़द्ध मतदाता सूची बनाने के दिये निर्देश*
श्रावस्ती (स0ूवी0) 18 जनवरी, 2026 विधानसभा 289-भिनगा के अन्तर्गत प्रा0विद्यालय भिनगा प्रथम बूथ संख्या 185-194, उच्च प्राथमिक विद्यालय, लक्ष्मणपुर इटवरिया बूथ संख्या 195-197, प्रा0 विद्यालय पूरे गोकुल सिंह चकवा सहित कई मतदान बूथों पर जाकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय औचक निरीक्षण कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ई0आर0ओ0, ए0ई0आर0ओ0, सुपरवाइजर एवं बी0एल0ओ0 से दावे और आपत्तियों से सम्बन्धित फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 के उपलब्धता की जानकारी ली। बी0एल0ओ0 द्वारा बूथ पर आलेख्य निर्वाचक नामावली में अनुपस्थित/शिफ्टेड/मृतक/डुप्लीकेट की सूची बूथों पर पढ़े जाने की जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपरोक्त दिये गये बूथों पर अन्य जानकारियाँ ली और सम्बन्धित नोडल अधिकारियों को स्पष्ट मतदाता सूची बनाने के निर्देश दिये गये हैं।
इसके अतिरिक्त समस्त ई0आर0ओ0, ए0ई0आर0ओ0, सुपरवाइजर एवं बी0एल0ओ0 को निर्देशित किया कि फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 भरकर शु़द्ध मतदाता सूची बनायी जाये।

Advertisement