मा0 अध्यक्ष, मा0 विधायक, मा0 जिलाध्यक्ष एवं जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को प्रदान किया स्वीकृति पत्र*

श्रावस्ती, 18 जनवरी, 2026। सू0वि0। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट सभागार में लाभार्थियों को प्रथम किश्त स्वीकृति हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन प्रदेश स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल एवं नगर विकास मंत्री ए. के शर्मा की अध्यक्षता में लखनऊ से किया गया, जिसमें उन्होंने प्रदेश भर के 2 लाख लाभार्थियों के खातों में ₹2,000 करोड़ की अनुदान राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्र, मा0 विधायक रामफेरन पाण्डेय, जिलाध्यक्ष डॉ0 मिश्री लाल वर्मा एवं जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में जनपद के 358 लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त हस्तांतरित की गई। उपस्थित जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देकर बधाई दी। उन्होंने बताया कि ‘डबल इंजन सरकार’ का लक्ष्य हर गरीब को पक्का मकान उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर को सुधारना है। जनपद श्रावस्ती के पात्र परिवारों ने डिजिटल माध्यम से तत्काल सहायता राशि मिलने पर खुशी व्यक्त की।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा, , आशुतोष पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा लाभार्थी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 358 लाभार्थियों को दिया गया स्वीकृति पत्र*
Advertisement


































