जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग कमेटी ऑन एक्सेसिबल इलेक्शन की बैठक सम्पन्न

7
Advertisement

श्रावस्ती।। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग कमेटी ऑन एक्सेसिबल इलेक्शन की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार की गयी। जिसमें उनके द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को दिव्यांगजन मतदाताओं के पंजीकरण में अपेक्षित वृद्धि हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किये गये तथा दिव्यांगजन प्रतिनिधियों एवं दिव्यांगजनों हेतु कार्यरत समस्त संस्थाओं से अपील है कि 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के समस्त दिव्यांगजनों के वोटर कार्ड बनाये जाने में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाये। संस्था सदभावना, गिफ्ट एबल्ड एवं गुलिस्तां के संचालकों ने नवीन पंजीकरण हेतु एक अभियान चलाने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि नवीन पंजीकरण अथवा वर्तमान में गतिमान एस0आई0आर0 प्रक्रिया में किसी दिव्यांगजन को यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वह संबंधित तहसील के अतिरिक्त जिला निर्वाचन कार्यालय अथवा कार्यालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, विकास भवन, कमरा न० 19 में सम्पर्क कर सकता है।
बैठक में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा, प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी, प्रतिनिधि जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, संस्था सदभावना, गिफ्टएबल्ड एवं गुलिस्तां के संचालक, दिव्यांगजन प्रवीण कुमार, मो० हनीफ, लल्लू निर्वाचन कार्यालय एवं दिव्यांगजन विभाग के स्टॉफगण, आदि उपस्थित रहे।

यहां भी पढ़े:  श्रावस्ती संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
Advertisement