निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक पद पर हुई पदोन्नति, पुलिस अधीक्षक ने पदचिह्न लगाकर दी शुभकामनाएं

39
Advertisement

*पुलिस अधीक्षक जनपद श्रावस्ती श्री राहुल भाटी* द्वारा *निरीक्षक (गोपनीय/आशुलिपिक शाखा) श्री संजय सिंह को पुलिस उपाधीक्षक (गोपनीय/आशुलिपिक)* पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पदचिह्न लगाकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि *पदोन्नति किसी भी कर्मचारी की मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम होती है।* यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत गर्व का विषय है, बल्कि पूरे विभाग की कार्यकुशलता और अनुशासन का प्रतीक भी है।

यहां भी पढ़े:  ऑपरेशन क्लीन अभियान के अंतर्गत थाना सोनवा में आबकारी अधिनियम से संबंधित माल का विधि अनुसार निस्तारण

पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत पुलिस उपाधीक्षक को प्रेरित करते हुए कहा कि “नई जिम्मेदारियों के साथ चुनौतियां भी बढ़ती हैं। इसलिए आपको हमेशा अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा और ईमानदारी के साथ करना होगा।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नति प्राप्त उपाधीक्षक से उनके कार्यक्षेत्र की जानकारी ली और यह संदेश दिया कि निरंतर परिश्रम और ईमानदारी से ही सफलता प्राप्त होती है।

Advertisement