अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध चला विशेष अभियान,अवैध ठेला-रेहड़ी व वाहन हटवाए गए*

13
Advertisement

पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में जनपद में आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 19.01.2026 को जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में *क्षेत्राधिकारी इकौना श्री भरत पासवान* के नेतृत्व में थाना नवीन मॉडर्न पुलिस द्वारा *कस्बा कटरा* क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए सड़क किनारे लगे अवैध ठेला, रेहड़ी, दुकानों एवं खड़े वाहनों को हटवाया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग भी की गई।
अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

पुलिस द्वारा दुकानदारों एवं आमजन से अपील की गई कि वे यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखें।

यह कार्रवाई जनहित में की गई, जिससे लोगों को आवागमन में होने वाली असुविधा को दूर किया जा सके और यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।

यहां भी पढ़े:  टी-शर्ट में कैमरा और छुपे हुए ईयरपीस से कपल ने कैसीनो को लगा दिया 7 करोड़ का चूना

जनपद पुलिस द्वारा निरंतर इस प्रकार के अभियान जारी हैं।

Advertisement