Mumbai Local News: इंडियन रेलवे ने पहली बार 15 कोच की विशेष ईएमयू तैयार की है। जो की 7555 यात्रियों को ले जा सकती है। यह अन्य ईएमयू की अपेक्षा करीब डेढ़ हजार यात्रियों को अधिक कैरी कर सकती है। इसे खासतौर से मुंबई लोकल के लिए तैयार किया गया है।
इंडियन रेलवे की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई में पहली बार एक विशेष ईएमयू ट्रेन बनाई गई है। यह ट्रेन मुंबई लोकल में अधिक भीड़ को मैनेज करने में मदद करेगी। इसमें अन्य सामान्य ईएमयू की तुलना में करीब डेढ़ हजार यात्री अधिक सफर कर सकेंगे। अभी यह एक ईएमयू बनाई गई है। आने वाले समय में इस तरह की 12 और ट्रेन बनाई जाएंगी।
ट्रेन में कितने यात्री कर सकेंगे सफर?
रेलवे ने बताया कि इस ट्रेन में 7555 यात्री सफर कर सकेंगे। यह 15 कोच की ईएमयू है। आमतौर पर ईएमयू 12 कोच की होती है। जिसमें 6045 यात्री सफर कर पाते हैं। लेकिन रेलवे द्वारा पहली बार बनाई गई इस विशेष ईएमयू में 7,555 लोग सफर कर सकेंगे। हालांकि, इस ट्रेन में ऑटोमेटिक डोर नहीं होंगे। लेकिन ट्रेन का डिजाइन इस तरह से तैयार किया गया है। ताकि इसमें अधिक भीड़-भाड़ होने के बावजूद किसी को घुटन ना हो। ट्रेन पूरी तरह से हवादार बनाई गई है। पहली तरह की बनाई गई इस ईएमयू के लिए जीएम यू सुब्बा राव ने भी सदस्यों को बधाई दी।
Ragini Sonkar Speech: रागिनी सोनकर ने विधानसभा में उठाया वाराणसी मंडी घोटाले का मुद्दा, मचा बवाल
hindi NewsMetromumbaidevelopmentMumbai Local Update Indian Railways First Time History Created 15 Coach Emu For Mumbai Local Trains, Know All
Mumbai Local: रेलवे ने इतिहास में पहली बार मुंबई लोकल के लिए बनाई 15 कोच की EMU, कितने यात्री कर सकेंगे सफर?
Mumbai Local News: इंडियन रेलवे ने पहली बार 15 कोच की विशेष ईएमयू तैयार की है। जो की 7555 यात्रियों को ले जा सकती है। यह अन्य ईएमयू की अपेक्षा करीब डेढ़ हजार यात्रियों को अधिक कैरी कर सकती है। इसे खासतौर से मुंबई लोकल के लिए तैयार किया गया है।
Edited by: सुजीत उपाध्याय
Reported by: मनीष अग्रवाल
Updated: 19 Feb 2026, 10:45 pm IST|नवभारत टाइम्स
Navbharat Times
मुंबई\नई दिल्ली: इंडियन रेलवे की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई में पहली बार एक विशेष ईएमयू ट्रेन बनाई गई है। यह ट्रेन मुंबई लोकल में अधिक भीड़ को मैनेज करने में मदद करेगी। इसमें अन्य सामान्य ईएमयू की तुलना में करीब डेढ़ हजार यात्री अधिक सफर कर सकेंगे। अभी यह एक ईएमयू बनाई गई है। आने वाले समय में इस तरह की 12 और ट्रेन बनाई जाएंगी।
Mumbai Local Latest Update
ट्रेन में कितने यात्री कर सकेंगे सफर?
रेलवे ने बताया कि इस ट्रेन में 7555 यात्री सफर कर सकेंगे। यह 15 कोच की ईएमयू है। आमतौर पर ईएमयू 12 कोच की होती है। जिसमें 6045 यात्री सफर कर पाते हैं। लेकिन रेलवे द्वारा पहली बार बनाई गई इस विशेष ईएमयू में 7,555 लोग सफर कर सकेंगे। हालांकि, इस ट्रेन में ऑटोमेटिक डोर नहीं होंगे। लेकिन ट्रेन का डिजाइन इस तरह से तैयार किया गया है। ताकि इसमें अधिक भीड़-भाड़ होने के बावजूद किसी को घुटन ना हो। ट्रेन पूरी तरह से हवादार बनाई गई है। पहली तरह की बनाई गई इस ईएमयू के लिए जीएम यू सुब्बा राव ने भी सदस्यों को बधाई दी।
Sponsored Links
You May Like
New Dio 125 X: Urban Rider’s Dream
Honda 2 Wheelers
by Taboola
इस ईएमयू को जल्द ही मुंबई लोकल में चलाएंगे
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष ईएमयू को जल्द ही मुंबई लोकल में चलाया जाएगा। यहां पहले ही यात्रियों की भीड़ का जबरदस्त दबाव है। ऐसे में इस तरह की अधिक यात्री क्षमता वाली ट्रेन यहां अधिक से अधिक यात्रियों को कैरी करने में मदद करेंगी। आने वाले समय में मुंबई लोकल के लिए मेट्रो की तरह ऑटोमेटिक गेट वाली ईएमयू सेवा में लगाई जाएंगी। इन ट्रेनों को बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। जिसमें ऑक्सिजन पर भी खासा फोकस रखा जाएगा। इस तरह की 238 ट्रेनों को मुंबई लोकल के लिए बनाया जाएगा।






























