सुशासन सप्ताह’ कार्यक्रम के अन्तर्गत जनशिकायतों के समाधान हेतु विशेष कैम्पों का हुआ आयोजन

21
Advertisement

तहसील मुख्यालय, विकास खण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर किया गया लोगों की समस्याओं का समाधान


श्रावस्ती। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने बताया है कि प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग भारत सरकार एवं उ0प्र0 शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के अन्तर्गत जनपद में 19 से 25 दिसम्बर, 2025 के मध्य ’’सुशासन सप्ताह 2025-प्रशासन गांव की ओर’’ कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जिसके तहत आज शुक्रवार को कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए तहसील मुख्यालय, विकास खण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर जनशिकायतों के समाधान हेतु विशेष कैम्पों का आयोजन गया है। विशेष कैम्पों के अर्न्तगत प्राप्त जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है। उक्त के साथ ही आम जनमानस को शासकीय सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से सर्विस डिलीवरी आवेदनों यथा आय, जाति, निवास, जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र, खतौनी की नकल आदि हेतु प्राप्त आवेदनपत्रों के अर्न्तगत जन सेवाओं की आमजनमानस को उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। ’’सुशासन सप्ताह 2025-प्रशासन गांव की ओर’’ कार्यक्रम के अर्न्तगत आयोजित होने वाले कैम्पों का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुये आमजनमानस की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
जिलधिकारी ने बताया कि ’’सुशासन सप्ताह 2025-प्रशासन गांव की ओर’’ कार्यक्रम के अर्न्तगत जनपद श्रावस्ती में आज दिनांक 19-12-2025 को कुल 46 कैम्प लगाये गये, जिसमें कुल 230 जनशिकायतों एवं कुल 867 सर्विस डिलीवरी के आवेदनों का निस्तारण किया गया।

Advertisement