(सी.एस.आर) लखनऊ श्री गुरुदत्त त्रिवेदी जी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त श्रावस्ती आईबीडीपी परियोजना टीम से श्री रोशन कश्यप (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर), श्री शारिफ आलम खान एवं श्री सुशील यादव (कन्वर्जेंस) सहित सहयोगी टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान आई.वी.डी.पी. परियोजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा टाटा मोटर्स के सहयोग से किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई तथा संबंधित अधिकारियों एवं परियोजना टीम को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, जिससे परियोजना में बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके।
बैठक के उपरांत परियोजना निदेशक श्री अश्विनी कुमार जी के नेतृत्व में फील्ड विजिट किया गया। फील्ड विजिट के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित गुलाब सोलर आटा चक्की, आकांक्षा जैविक इकाई (लक्ष्मनपुर), खलीफतपुर में बायोगैस यूनिट, सोलर पंप, फूलों की खेती (स्प्रिंकलर सिस्टम) तथा वन विंडो सेंटर का निरीक्षण किया गया।
फील्ड विजिट के उपरांत परियोजना निदेशक महोदय ने टाटा मोटर्स द्वारा किए जा रहे विकासात्मक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भविष्य में श्रावस्ती जनपद के अन्य ब्लॉकों एवं ग्राम पंचायतों में भी टाटा मोटर्स के सहयोग से ऐसे कार्य किए जाने चाहिए, जिससे जिले का समग्र एवं सतत विकास सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर सहयोगी टीम से क्लस्टर कोऑर्डिनेटर श्रीमती दीप्ति सिंह एवं श्री चंद्रजीत जी भी उपस्थित रहे।,




























